अमर उजाला और यूपी सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से लखनऊ के गोमती तट पर आयोजित कार्यक्रम 'संगम - संस्कृतियों का महाकुंभ 2025' में लखनऊ के लोग विभिन्न संस्कृतियों से रूबरू हुए और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया।
इस दौरान लोगों ने खूब मौज मस्ती की और तस्वीरें ली। यह अपनी तरह का बिल्कुल अलहदा आयोजन है जिसमें अलग-अलग राज्यों और समाज की खूबियों को दर्शाते हुए स्टॉल लगाए गए। इसके जरिये लोगों ने एक ही स्थान पर विभिन्न संस्कृतियों से परिचय किया और खरीदारी की।
लोगों ने रोमांच के लिए ऊंट की सवारी भी की। लखनऊ वालों के लिए यह एक यादगार अनुभव रहा।
देखें... आयोजन की तस्वीरें...