मोहनलालगंज। कस्बे में सोमवार को रायबरेली से शीशा लेकर आ रही पिकअप कार से टकरा कर डिवाइडर से भिड़ गई। इसके बाद हाईवे पर पलट गई। इससे हाईवे की एक लेन पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक बाराबंकी निवासी शिव नारायण पिकअप में शीशा लादकर डिलीवरी के लिए जा रहे थे। दोपहर दो बजे मोहनलालगंज कस्बे में हादसा हो गया। इसमें शिव नारायण काफी चोटिल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिये पिकअप को सड़क के किनारे लगवाया। करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।