फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में रविवार दोपहर अभय सिंह की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने बाजूपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अभय की बहन खुशबू की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


बाजूपुर निवासी खुशबू के मुताबिक मूलरूप से बीकेटी के मामपुर बाना निवासी भाई अभय (24) उनके साथ रहता था। रविवार को भाई ने बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया था। भाई ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने जितेंद्र पर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद रकम न देने का आरोप लगाया था। नौ साल पहले जब भाई नाबालिग था, तब इस बात का फायदा उठाकर जितेंद्र ने बरगला कर उसकी जमीन और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। बालिग होने पर भाई ने जब आरोपी से मकान और जमीन की कीमत मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। खुशबू का आरोप है कि 26 जुलाई को जितेंद्र उनके घर आ धमका था। आरोपी ने भाई को रकम मांगने पर उसकी, पत्नी और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी थी। इस बात पर भाई बहुत घबरा गया था और आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना दरोगा अरविंद कुमार कर रहे हैं। वीडियो के साथ और साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें