फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBTU: रिसर्च के साथ फैलोशिप का भी मौका

Fri, 18 Oct 2013 12:15 PM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के साथ ही इस बार स्टूडेंट्स को वर्ल्ड बैंक की रिसर्च कम टीचिंग फैलोशिप पाने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को आयोजित होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब एक हजार स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। इन्हीं में से टॉप मेरिट के स्टूडेंट्स को यह फैलोशिप मिलेगी। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए राजधानी में तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

इसमें शेरवुड कॉलेज में मैनेजमेंट और फॉर्मेसी, रामेश्वरम इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में बाकी सभी ट्रेड के स्टूडेंट पीएचडी प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वर्ल्ड बैंक की रिसर्च कम टीचिंग फैलोशिप योजना के तहत स्टूडेंट को इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ, मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर और एचबीटीआई कानपुर में रिसर्च कम टीचिंग फैलोशिप योजना के तहत पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा।

इंजीनियरिंग कॉलेजों में इसके लिए करीब 20 पद खाली हैं। फैलोशिप के तहत हर स्टूडेंट को 20 हजार रुपये महीने मानदेय दिया जाएगा और 30 हजार रुपये वार्षिक कन्टीजेंसी दी जाएगी।

इस कन्टीजेंसी का प्रयोग स्टूडेंट पाठ्य पुस्तकें खरीदने, रिसर्च टूर करने आदि में खर्च कर सकेंगे। जीबीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि तीन वर्ष के लिए यह फैलोशिप स्टूडेंट को मिलेगी।

इसके बाद उसके काम को देखते हुए छह-छह महीने का दो बार एक्सटेंशन हो सकेगा, यानि चार वर्ष तक अधिकतम इस फैलोशिप का लाभ मिल सकेगा।

वर्ल्ड बैंक की इस रिसर्च कम टीचिंग फैलोशिप के लिए 20 अक्तूबर को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा से ही टॉप मेरिट के स्टूडेंट चुने जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के बाद स्टूडेंट का नवंबर में इंटरव्यू भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ की हर हलचल जानने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें