लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के बाद इंटरव्यू का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इंटरव्यू संबंधित विभागों में 11 से 23 दिसंबर के बीच होंगे। विवि के सात विभाग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपने यहां का साक्षात्कार कार्यक्रम उपलब्ध नहीं कराया है।
इन विभागों की स्कीम बाद में जारी की जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस साल नए ऑर्डिनेंस के तहत पीएचडी के दाखिले शुरू किए हैं। पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में 50 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माना गया है।
नेट और जेआरएफ स्टूडेंट्स को प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय प्रमाणपत्र से छूट मिलने की बात साबित करनी होगी।
इंटरव्यू कुल मिलाकर 100 नंबर का है।
20 नंबर रिसर्च प्रपोजल, 20 नंबर पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन और 10 नंबर पर्सनल इंटरव्यू के लिए निर्धारित हैं। 20 नंबर एकेडमिक इंडेक्स और जेआरएफ अभ्यर्थियों को 20 नंबर अतिरिक्त दिए जाएंगे।
रिसर्च प्रपोजल 600 से 800 शब्दों में दें
डेमो
- फोटो : डेमो
इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थी को 600 से 800 शब्दों में अपना रिसर्च प्रपोजल देना होगा। यह रिसर्च प्रपोजल 20 नंबर का होगा, इसके साथ 20 नंबर का फैसला पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन और 10 नंबर पर्सनल इंटरव्यू के लिए दिए जाएंगे।
ये साथ लाना न भूलें
रिसर्च प्रपोजल, पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन, सभी मूल प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सभी प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, ओरिजिनल फोटोग्राफ।
एकेडमिक इंडेक्स--
75 फीसदी से ऊपर नंबर पर- 10 नंबर
60 से 75 फीसदी के बीच- 8 नंबर
60 फीसदी से कम नंबर होने पर- 5 नंबर
जियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, पब्लिक पॉलिसी, फिलॉसफी, फिजिकल एजुकेशन, होम साइंस, जियोग्राफी इन सब्जेक्ट्स के लिए डेट्ट आनी है।