फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर परीक्षा में बैठे इंजीनियर, लिखा कुछ ऐसा कि सब हो गए दंग

Thu, 08 Dec 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उड़न दस्ते ने प्राइवेट कॉलेज में शराब पीकर परीक्षा देने पहुंचे दो प्रशिक्षु इंजीनियरों का अनफेयर मिन्स केस (यूएमसी) बनाकर केंद्र से बाहर कर दिया। दोनों नशे में इतने धुत्त थे कि न बैठ पा रहे थे और न ही खड़े हो पा रहे थे। 
विज्ञापन


उड़न दस्ते ने मेडिकल के लिए कहा  तो उन्होंने तुरंत उनके पांव पकड़ लिए और माफी मांगने लगे। स्पेशल चांस के तहत परीक्षा देने पहुंचे थे लेकिन एक भी सवाल का जवाब नहीं लिख पाए। दोनों ने अपनी-अपनी आंसरशीट पर सिर्फ इतना लिखा कि - मैं बहुत गरीब हूं, प्लीज पास कर देना।
विज्ञापन

उड़न दस्ते ने आधा दर्जन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा

विश्वविद्यालय एक दिसंबर से बीटेक, फार्मेसी और एमबीए की परीक्षा ले रहा है। प्रदेश भर के कॉलेजों में हजारों विद्यार्थी पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं दे रहे हैं। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन प्रश्नपत्र समेत उड़न दस्तों की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके नकल नहीं रुक रही।

बुधवार को उड़न दस्तों ने आधा दर्जन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा है, जिन्हें यूएमसी बनाकर परीक्षा केंद्र से बाहर भेज दिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने कहा कि शराब पीकर परीक्षा देने पहुंचे दोनों परीक्षार्थियों के यूएमसी केस बनाए गए हैं। आधा दर्जन परीक्षार्थियों के भी नकल करने पर यूएमसी केस बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नकल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें