फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में अगले सप्ताह शुरू होंगे पीएचडी के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होगी। विवि प्रशासन को कॉलेजों व विश्वविद्यालय से डीआरसी के बाद अधिकतर विभागों के पीएचडी सीटों का ब्योरा मिल गया है। वह इसको वेरिफाई करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पीएचडी का सत्र एक साल पीछे चल रहा है, जिसे नियमित करने की कवायद चल रही है। इस क्रम में विवि प्रशासन सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने की कवायद कर रहा है। इस बार पहली बार स्नातक कॉलेजों के अर्ह शिक्षकों को भी पीएचडी कराने का अवसर दिया गया है। इसकी वजह से पीएचडी सीटों का ब्योरा लेने के लिए दो बार प्रक्रिया आयोजित करनी पड़ी। इससे भी आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हुई है। विश्वविद्यालय के विभागों द्वारा पहले अपने यहां और फिर कॉलेजों की पीएचडी सीटों का निर्धारण के लिए कवायद की गई। वहीं, इसकी आखिरी तिथि 20 जून बीतने के बाद तक आवेदन आए हैं और उसके बाद डीआरसी कराकर सीटों की जानकारी प्रवेश कार्यालय को भेजी गई है। इसकी आवश्यक औपचारिकता पूरी होने के बाद अगले सप्ताह प्रवेश आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे।
कैरियर कॉन्वेंट में प्रवेश आवेदन शुरू
कैरियर कॉन्वेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज में नए सत्र 2022-23 में बीए, बीएससी, बीकॉम व एमए हिंदी, समाजशास्त्र, एमकॉम प्योर, एमकॉम अप्लाइड में प्रवेश आवेदन शुरू हो गए हैं। प्राचार्य दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें