फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फार्मासिस्ट के मामले ने पकड़ा तूल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज सीएचसी में रात्रि ड्यूटी के दौरान खुद को डॉक्टर बताने वाले फार्मासिस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि संबंधित फार्मासिस्ट पहले भी मरीजों और अधिकारियों से अभद्रता कर चुका है। वर्तमान अधीक्षक के कार्यभार संभालने से पहले भी उसने इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों से अभद्रता की थी। वहीं, सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि संबंधित फार्मासिस्ट को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही रात्रि ड्यूटी में तैनात डॉक्टर की भूमिका की भी जांच कराने के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शनिवार सुबह करीब छह बजे मोहनलालगंज निवासी नीतिका बेटी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर सीएचसी लेकर पहुंची थीं। आरोप है कि उस समय अस्पताल में मौजूद अधिकांश कर्मचारी सो रहे थे। काफी प्रयास के बाद एक कर्मचारी ने फार्मासिस्ट विवेक को बुलाया, जिसने खुद को डॉक्टर बताकर मरीज को देखने की बात कही। शक होने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया। अधीक्षक से बातचीत के दौरान पता चला कि मरीज को देखने वाला व्यक्ति फार्मासिस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें