प्रदेश में आयुर्वेदिक फॉर्मासिस्टों के 650 पदों पर भर्ती सात जुलाई से शुरू होगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है।
आयुर्वेद निदेशक डॉ. आरआर चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई 2009 को उच्च न्यायालय ने नियुक्ति करने का आदेश दिया था।
इसी के तहत सात जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया आयुर्वेद निदेशालय में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के समय सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच होगी, इसके बाद काउंसलिंग समिति के समक्ष हस्ताक्षर होगा।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची बैच अनुसार मेरिट व काउंसलिंग की सूचना निदेशालय और आयुर्वेदिक यूनानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड की वेबसाइट (www.biump.org) पर देख सकते हैं।
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को सभी अभिलेखों और उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।