फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म का आरोपी पीजीआई का सुपरवाइजर गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 05:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुष्कर्म के मामले में आरोपी एसजीपीजीआई के सुपरवाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद की रहने वाली युवती की कुछ वक्त पहले बाराबंकी के सहादतगंज निवासी विपिन कुमार से नौकरी के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। विपिन पीजीआई इलाके के सेक्टर-19ए में रहता है और एसजीपीजीआई में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।
युवती के अनुसार, विपिन ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और रुपये भी ऐंठ लिए। काफी वक्त बाद भी जब आरोपी ने नौकरी नहीं दिलाई तो आजिज आकर युवती जान देने की नीयत से चार मई को नींद की गोलियां खा ली थीं। उनको इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि विपिन के एक साथी अमित कुमार ने उसका मोबाइल फोन लेकर सीवर लाइन में फेंक दिया था। पीड़िता ने नौ मई को पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी विपिन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें