फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, हेल्पर की मौत, भाई जख्मी

Fri, 31 May 2024 05:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बीकेटी में बृहस्पतिवार सुबह आउटर रिंग रोड पर खड़े मौरंग लदे ट्रक में पीछे से बालू लदा ट्रक जा टकराया। हादसे में बालू लदे ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सीतापुर के कमापुर निवासी नैमिष पाल ट्रक में बालू लाद कर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे सीतापुर की ओर जा रहे थे। ट्रक में उनके भाई हेल्पर रजनीश पाल उर्फ गोलू (30) भी सवार थे। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और आउटर रिंग रोड पर रैथा गांव के पास सड़क किनारे खड़े मौरंग लदे ट्रक में पीछे से जा घुसा। बालू लदा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैरपुर पुलिस ने घटना की जानकारी बीकेटी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को रामसागर मिश्र हाॅस्पिटल पहुंचाया। यहां रजनीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नैमिष को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें