फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विवि में पीजी परीक्षाएं 22 फरवरी से, बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर 16 से

विज्ञापन
पुनर्वास विवि में 22 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों की पीजी कोर्सों की परीक्षाएं 22 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। विवि प्रशासन के अनुसार इस वर्ष भी यह परीक्षाएं विभागीय स्तर पर होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि उक्त के साथ सम-विषम सेमेस्टर के बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर की परीक्षा भी फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित की गई हैं। इनकी भी पीजी स्तरीय पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं विभागीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय व कॉलेजों के यूजी-पीजी के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें व नवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा भी फरवरी में प्रस्तावित की गई है, जिसका परीक्षा कार्यक्रम भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस क्रम में विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरने की कवायद शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी 16 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
साथ ही ऑनलाइन आवेदन की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति विभाग में भी जमा करेंगे। कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन देंगे।
वहीं, दिव्यांग विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरने में सहयोग के लिए प्रशासनिक भवन के दूसरे तल पर नि:शुल्क काउंटर की भी व्यवस्था की गई है।
बता दें कि विश्वविद्यालय भी जनवरी में कोविड के मामले बढ़ने के बाद बंद कर दिया गया था और विद्यार्थियों की क्लास ऑनलाइन कर दी गई थीं।
अब दोबारा 11 फरवरी से ऑफलाइन क्लास शुरू की गई हैं, जबकि बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होंगी।
इसका विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राय ने कहा है कि परीक्षाओं का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा।
जांच से बचना है तो चप्पल पहनकर आएं
नेशनल पीजी कॉलेज में शनिवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। इसमें कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि यदि उन्हें जांच से बचना है तो वे जूते की जगह स्लीपर या खुली सैंडिल पहनकर आएं। साथ ही बैग व मोबाइल न लाएं। अपनी आवश्यक सामग्री, पैसा, कागज पारदर्शी पॉलिथीन में लेकर ही आएं। कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को इसके लिए सूचित किया गया है। साथ ही परिसर में नोटिस भी चस्पा किया गया है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि चूंकि पहले सेमेस्टर के विद्यार्थी पहली बार कॉलेज में परीक्षा दे रहे हैं। वहीं पूर्व में वो इंटर में प्रमोट हुए हैं। ऐसे में विद्यार्थी नकल न करें इसकी संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसा नहीं है कि उनके जूता पहनने पर रोक लगाई गई है। विद्यार्थियों को यह सलाह दी गई है कि वे जांच से बचना चाहते हैं तो चप्पल, सैंडिल पहनकर आएं। क्योंकि जांच में अतिरिक्त समय लगता है। उन्होंने कहा कि अन्य सेमेस्टर के विद्यार्थी पहले से कॉलेज की व्यवस्था से परिचित हैं, इसलिए उन्हें इसके बारे में जानकारी देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें