फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य के जरिए मंच पर उतरी पांडवों की कहानी

विज्ञापन
Uttrayani Kauthig
विज्ञापन
नृत्य के जरिए मंच पर उतरी पांडवों की कहानी
विज्ञापन

महानगर रामलीला मैदान में चल रहे उत्तरायणी कौथिग मेले में सोमवार को झोड़े और चाचड़ी संग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। शुरुआत इष्ट देव भगवान बागनाथ की आरती से हुई। दिन की प्रस्तुतियों का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों की झोड़ा (थडिया), चाचड़ी (चैफूला) प्रतियोगिताएं रहीं। इसमें नीलमथा, इंदिरानगर, कल्याणपुर, आरडीएसओ, एलडीए, तेलीबाग, सरोजनीनगर, कुर्मांचल नगर की टीमों के प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को टक्कर दी।
शाम के अतिथियों में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने गंगा भट्ट, गोविन्द बोरा, भारोत्तोलक भावना बिष्ट और डॉ. सविता भट्ट को सम्मानित किया गया। पर्वतीय महापरिषद द्वारा संचालित चिल्लर कोष से भी लोग जुड़े। शाम को सांस्कृतिक मंच पर उत्तराखंड चमोली गढ़वाल पिंडर घाटी से आए सुभाष देवराडी के निर्देशन में कलाकारों ने पांडव नृत्य पर प्रस्तुतियां दीं। नृत्य में पांडवों की जीवन शैली, उनका कृषि दर्शन, रण कौशल, पूजा अर्चना को नृत्य के माध्यम से दिखाया गया। मंच पर अभिषेक डोभाल, हरीश देवराडी, विजय प्रताप समेत कई उतरे। इस अवसर पर महापरिषद के राजेश भट्ट, केएन चंदोला, गणेश चंद्र जोशी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी बनी तो पर्वतीय समाज को उच्च प्रतिनिधित्व देंगे : अखिलेश
सुबह के सत्र के मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर आने वाले समय में हमारी सरकार बनती है तो वे पर्वतीय समाज को उच्च प्रतिनिधित्व देंगे। एक अलग से आयोग भी बनाएंगेे। इस अवसर पर उनके साथ आरके चौधरी, अहमद हसन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें