ईओडब्ल्यू सुधांशु द्विवेदी के टैबलेट व एपी मिश्रा के यहां से कब्जे में लिए गए दो कंप्यूटर व मोबाइल फोन की जांच कर रही है। इसके बाद इनको विधि विज्ञान फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
फोरेंसिक विशेषज्ञ इनमें उन फाइलों को भी तलाश करने की कोशिश करेंगे जो मिटा दी गई हों। अधिकारियों को उम्मीद है कि फोरेंसिक जांच में कई बातें सामने आएंगी। निवेश की फाइल पर एपी मिश्रा के हस्ताक्षर की सत्यता प्रमाणित करने के लिए इसे भी फोरेंसिक विशेषज्ञों को भेजने पर विचार हो रहा है।