फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगातः लखनऊ में दो नए सीएनजी पंप देंगे राहत, यहां से लें सेवा

Sat, 09 Nov 2019 01:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सीएनजी वाहन चालकों को राहत देने के लिए ग्रीन गैस कंपनी (जीजीसीएल) ने लखनऊ में दो नए वितरण पंप की सौगात दी है। इसमें सुल्तानपुर रोड स्थित एक बूस्टर पंप से सीएनजी वितरण शुक्रवार से शुरू हो गया। उधर, हरदोई रोड पर मलिहाबाद के पंप से शनिवार से सीएनजी मिलने लगेगी।
विज्ञापन


इन दो नए बूस्टर पंपों के साथ अब शहर में 21 फिलिंग स्टेशनों पर वाहन चालकों को सीएनजी की सुविधा मिलने लगेगी। जीजीएल के मुख्य विपणन अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि ग्रीन गैस कंपनी ने शुक्रवार को सुल्तानपुर रोड पर संकल्प फिलिंग स्टेशन से एक डॉटर बूस्टर पंप से सीएनजी का वितरण शुरू कराया है।

इससे सुल्तानपुर एवं वाराणसी जाने वाले व गोसाईंगंज अर्जुनगंज इलाके में रहने वालों को अब सीएनजी भरवाने के लिए कई किलोमीटर दूर तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस बूस्टर पंप की क्षमता प्रतिदिन 3500 किग्रा सीएनजी सप्लाई की होगी। इससे हर दिन सात से आठ सौ वाहनों को सीएनजी मिल सकेगी।
विज्ञापन


मुख्य विपणन अधिकारी ने बताया कि कंपनी शनिवार से लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर मलिहाबाद क्षेत्र स्थित हमारा फिलिंग स्टेशन पर लगे एक डॉटर बूस्टर स्टेशन का उद्घाटन करेगी। इससे काकोरी, माल, मलिहाबाद ब्लॉक के साथ संडीला व हरदोई जाने वाले वाहनों को सीएनजी मिलने में आसानी होगी। अभी 3.10 लाख किलो सीएनजी की दैनिक उपलब्धता के इतर 1.20 लाख किलो सीएनजी का ही वितरण हो पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें