फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएफ के 1180 करोड़ रुपये जमा नहीं, सहारा इंडिया को कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सहारा इंडिया की ओर से कर्मचारियों के पीएफ के 1180 करोड़ रुपये न जमा किए जाने के मामले में ईपीएफओ विभाग ने सख्ती दिखाई है। सहारा इंडिया की संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

ईपीएफओ के रिकवरी विभाग की ओर से एलडीए, नगर निगम, तहसील प्रशासन और अन्य विभागों को आदेश की प्रति भेजकर कहा गया है कि सहारा की किसी संपत्ति पर लेनदेन बाद की बात है। इस पर सबसे पहले कर्मचारियों के बकाये की वसूली सुनिश्चित कराई जाए।

सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों का पैसा हड़पने के मामले में पहले से जांच चल रही है। ईपीएफओ के रिकवरी विभाग की ओर से 15 अक्तूबर को जारी आदेश में कहा गया कि सहारा इंडिया भवन, कपूरथला कॉम्प्लेक्स, अलीगंज समेत अन्य संपत्तियों को न तो बेचा जा सकेगा और न ही गिरवी या ट्रांसफर किया जा सकेगा। इन संपत्तियों पर कर्मचारियों का पहला हक है, जो किसी और को नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन


ईपीएफ अधिनियम 1952 की धारा 11(2) के तहत कर्मचारियों की भविष्य निधि की राशि पर पहला अधिकार उन्हीं का बनता है जिन्होंने कंपनी में सेवाएं दी हैं। अन्य देनदारी निपटाने से पहले यह पैसा कर्मचारियों के हक में वसूला जाए। सहारा इंडिया पर 11,79,10,69,689.70 रुपये की मूल बकाया राशि और 68,050 रुपये वसूली लागत के रूप में कुल 11,79,11,37,739.70 की देनदारी है। यह वसूली प्रमाणपत्र संख्या यूपी लखनऊ 412/0013539/06/04/2021/501/35/124302 के तहत दर्ज की गई थी, जिस पर अब ब्याज समेत वसूली शुरू की गई है। ईपीएफओ ने बकाये के मद्देनजर अब अचल संपत्ति की कुर्की का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें