बादलखेड़ा रोड पर पलटे को ऑटो से सवारियों के निकालते राहगीर।
लखनऊ। पारा के बादलखेड़ा रोड पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे बुद्धेश्वर से सलेमपुर पतौरा जा रहा ऑटो अचानक असंतुलित होकर नाले में पलट गया। ऑटो में सवार दो सवारियों की जान बाल-बाल बची। ऑटो चालक मोहम्मद वसीम ने बताया कि यह वही जगह है, जहां दो वार्डों के बीच सीमा विवाद के चलते पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। नाले के किनारे सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
बादलखेड़ा रोड पर पलटे को ऑटो से सवारियों के निकालते राहगीर।