फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel CNG Price Hike: 'आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प', अखिलेश यादव का महंगाई के ट्रिपल अटैक पर तंज

Fri, 15 May 2026 09:06 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आम लोगों पर शुक्रवार की सुबह महंगाई की तगड़ी मार पड़ी। देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम सीधे तौर पर तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा सीएनजी पर कीमत भी बढ़ाई गई हैं। महंगाई की मार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला किया है।
विज्ञापन
akhilesh yadav - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम जनता को 15 मई की सुबह महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के साथ-साथ सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) भी महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को और भी प्रभावित किया है।
विज्ञापन


महंगाई के झटके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।

 
विज्ञापन

लखनऊ में पेट्रोल का दाम 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आम जनता को अब पेट्रोल 97.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये 82 पैसा प्रति लीटर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ में सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ाए गए हैं।

लखनऊ में अभी सीएनजी की कीमत 98 रुपये प्रतिकिलो है। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी के पुराने दाम ही लागू होंगे। हालांकि, सीएनजी के दाम जब रिवाइज हुए थे तभी 2 रुपए बढ़ गए थे। उसके बाद से यही कीमत है।

दिल्ली में सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत अब 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें