फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में आपदा से 111 लोगों की मौत, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया; यूएई ने भी व्यक्त की एकजुटता

Fri, 15 May 2026 02:45 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी का असर बढ़ गया है, जबकि पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। बांदा सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में खराब मौसम के कारण 26 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 111 जनहानि हुईं, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानि हुई हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया है।

विज्ञापन


पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना शोक संदेश भेजा है। कहा, उत्तर प्रदेश में तूफान के कारण हुई भारी जान-माल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

वहीं, बृहस्पतिवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार हवाएं चलीं, जबकि बुंदेलखंड समेत दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। बांदा 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी, उरई, प्रयागराज और आगरा में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और फतेहपुर में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी यूपी और तराई समेत कुल 37 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने व गरज चमक की आशंका है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से प्रदेशभर में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। शनिवार से लू प्रभावित जिलों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

 जिला  तापमान (सेल्सियस में)
बांदा 45.2
झांसी 44.1
उरई 43.2
प्रयागराज 42.5
आगरा 41.4

गरज चमक व तेज रफ्तार हवाएं चलने की आशंका

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

आपदा से 111 लोगों की मौत, 72 घायल

प्रदेश में बीते 24 घंटे में खराब मौसम के कारण 26 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 111 जनहानि हुईं, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानि हुई हैं।

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बृहस्पतिवार को प्रभावित जिलों के डीएम और एडीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रभावित परिवारों से मिलकर मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम द्वारा सचेत पोर्टल के जरिये आमजन को 34.64 करोड़ रेड एवं ऑरेंज अलर्ट भेजे गए हैं। हेल्पलाइन नंबर 1070 पर कॉल आने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में आंधी-तुफान से तबाही पर राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा शोक संदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए आंधी तूफान से हुई तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में आंधी-तुफान के कारण हुई जानमाल की हानि और तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।'


 
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात ने भी भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की

संयुक्त अरब अमीरात ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में आए तूफान से हुई जानमाल की हानि और तबाही पर भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। बुधवार को आए भीषण तूफान और भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया, जिससे पेड़ उखड़ गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस तूफान में कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और 72 अन्य घायल हो गए।
संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में पीड़ितों के परिवारों और भारत सरकार एवं जनता के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। मंत्रालय ने तूफान में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें