फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर सैयद डे पर शख्सियतें होंगी सम्मानित

Mon, 14 Oct 2024 07:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (अमूबा) की ओर से एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 207वीं जयंती पर 17 अक्तूबर को सर सैयद डे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रहीं शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



अमूबा की मानद सचिव शहला हक ने बताया कि गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीसरा पद्मभूषण डॉ. कल्बे सादिक मेमोरियल अवाॅर्ड इस साल इरम एजुकेशनल सोसाइटी को दिया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक व एएमयू के पूर्व छात्र मनोज यादव (आईपीएस) होंगे। उर्दू अकादमी एएमयू के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार विशिष्ट अतिथि होंगे।


शहला हक ने बताया कि अमूबा ने सर सैयद की शैक्षिक और साहित्यिक सेवाओं पर उर्दू में एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें प्रथम आने वाली अलहुदा मॉडल स्कूल की युमना इमरान, द्वितीय यूनिटी काॅलेज की छात्रा जहरा रजा और तृतीय आने वाली सुन्नी इंटर काॅलेज की छात्रा अफीफा परवीन को सम्मानित किया जाएगा। पांच अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें