राजधानी में सोमवार से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनने लगेंगे। अधिकारियों ने रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर और देवा रोड के परिवहन कार्यालय का पूरी तरीके से सैनिटाइजेशन कराया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी के अनुसार, 180 आवेदकों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की औपचारिकता पूर्व के आधार पर शुरू होगी।
पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12:30, दूसरी 12:30 से 2:30, तीसरी 3 से 5 बजे तक होगी। एक शिफ्ट में 60 आवेदकों को प्रवेश मिलेगा। समय से पहले पहुंचने वाले आवेदकों को सारथी भवन के बाहर रोका जाएगा।
एक जुलाई से बनेंगे लर्निंग
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में एक जुलाई से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को बुलाया जाएगा। इनमें कोरोना संकट में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्त टाइम स्लॉट वाले आवेदकों को 30 जून के बाद व नवीनीकरण और डुप्लीकेट के आवेदकों के निरस्त टाइम स्लॉट वाले आवेदकों को 15 जून के बाद दुबारा टाइम स्लॉट अप्वॉइंटमेंट लेकर आना पड़ेगा।