लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओं ने रोमी गेट पर योगाभ्यास की
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग संकाय के विद्यार्थियों ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के क्रम में में सोमवार को ऐतिहासिक विरासत रूमी दरवाजे पर योगाभ्यास किया। सुबह 5 बजे शुरू हुए योग शिविर में अंजनेयासन, वीरभद्रासन, नटराजासन, गौमुखासन, त्रिकोणासन आदि का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम एवं सूर्यनमस्कार का भी प्रदर्शन किया गया।
कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने कहा कि स्मारकों व धरोहरों पर योगाभ्यास कराने से राष्ट्र गौरव का भाव उत्पन्न होता है। योग विभाग की छात्राओं ने रूमी दरवाजे के सामने योगाभ्यास करके भारतीय गौरव एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में मोनिका सिंह, प्रीति मनुज, अर्चना वर्मा, सविता रंजन, स्मृति ओझा, अर्चना सिंह, प्रगति तिवारी, मनीषा दत्ता, अमिता शुक्ला, रुचि धवन, श्रेया कौशिक, दिव्या मिश्रा, सुष्मिता, खुशबू गौतम तथा रागिनी ने प्रतिभाग किया। (संवाद)