फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कृत्रिम गर्भाधान में किया कमाल, पीएम ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कृत्रिम गर्भाधान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के पशु मैत्री चंद्रशेखर
विज्ञापन
लखनऊ। पशुपालन विभाग से ट्रेनिंग के बाद पशु मैत्री के रूप में काम करने वाले चंद्रशेखर व वीरेंद्र ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित होकर जिले का मान बढ़ाया है। धन धान्य कृषि योजना के तहत 42000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण के मौके पर प्रधानमंत्री ने कृत्रिम गर्भाधान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर दोनों को यह सम्मान दिया। विकास भवन सभागार और राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो में इसका सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया।
विज्ञापन








फिर कहीं मुलाकात होगी, मेहनत करते रहिए...

चंद्रशेखर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि कहां से आए हैं। लखनऊ बताने पर वे मुस्कराए। बोले-बहुत अच्छा, और मेहनत करते रहिए। अगली बार फिर कहीं मुलाकात होगी। बताया कि वर्ष 2014-15 में पशुपालन विभाग ने पशु मैत्री की वैकेंसी निकाली थी। चयन के बाद 75 दिन की ट्रेनिंग हुई। फिर बेहटा के माल में पशु चिकित्सालय में तीन महीने तक पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक उपचार, गर्भ परीक्षण, टीकाकरण का प्रशिक्षण लिया। पशुओं की नस्ल में सुधार के लिए चलाई जा रही निशुल्क गर्भाधान योजना में मैंने बेहतर कार्य किया, जिसकी बदौलत पुरस्कार के लिए चयन हुआ।









वीरेंद्र बोले-भूल नहीं पा रहे प्रधानमंत्री का अंदाज



वीरेंद्र ने कहा कि पीएम बोले कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री के मुंह से निकली तारीफ और उनके अंदाज को वह भूल नहीं पा रहे हैं। वीरेंद्र ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रति गर्भाधान 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। अपने काम के साथ पशु पालकों के घर जाकर कार्य करते हैं। प्रतिमाह 10-12 हजार रुपये की कमाई हो जाती है। टीकाकरण अभियान और पशुओं के प्राथमिक उपचार पर भी अलग से प्रोत्साहन रकम मिलती है।
विज्ञापन

तालियों से गूंजा विकास भवन सभागार


पीएम के कार्यक्रम के बाद कृत्रिम गर्भाधान व भारत पशुधन पोर्टल पर फीडिंग में सराहनीय कार्य के लिए जिले में 44 अन्य पशु मैत्री को एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान और सीडीओ अजय जैन ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद दिनेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। यहां 319 किसानों व 210 हितकारों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। संस्थान के पीएजीआर केंद्र से भी 27 व्यक्ति वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें