लखनऊ। ठाकुरगंज निवासी युवक ने अज्ञात पर बहन की फोटो को अश्लील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। युवक के मुताबिक आरोपी करीब दो साल से बहन के नाम पर आईडी बनाकर उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील गानों के साथ रील पोस्ट कर रहा है। 29 सितंबर को भी आरोपी ने बहन की फोटो अश्लील बनाकर पोस्ट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उसी रात करीब 11 बजे कॉल भी की। युवक के मुताबिक आरोपी की हरकतों से बहन को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।