फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक लिंक व्यू से मिलेगी कोविड अस्पतालों में खाली बेड की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के सभी कोविड अस्पतालों में खाली व भरे बेड की स्थिति अब आमजन भी आसानी से जान सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन पब्लिक व्यू लिंक की व्यवस्था करने जा रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी रविवार को स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त रंजन कुमार और प्रभारी डीएम रोशन जैकब ने दी।
प्रभारी डीएम ने बताया कि सरकारी और निजी कोविड अस्पतालों को डीएसओ पोर्टल का लॉगइन दिया जा रहा है, इसमें अस्पताल प्रशासन रोज उपलब्ध व भरे बेड की स्थिति भरेंगे।
साथ ही पब्लिक व्यू लिंक के जरिए लोग स्वयं लिंक पर क्लिक कर अस्पतालों में बेड की स्थिति देख पाएंगे। इसके अलावा प्रभारी डीएम ने होम आइसोलेशन के रोगियों का फॉलोअप, बेड संख्या में वृद्धि आदि विषयों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

सोमवार से महात्मा गांधी एम सी एच विंग चिनहट में 60 बेड का एल 1 ऑक्सीजन युक्त कोविड हास्पिटल शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की नियुक्ति करना सुनिश्चित किया जाए। ये चिकित्सक होम आइसोलेशन रोगियों को कॉल कर फॉलोअप करेंगे।
यदि किसी रोगी का स्वास्थ्य गिरता है तो उसकी सूचना तुरंत इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में देनी होगी। बैठक में डॉ. जी एस बाजपेई अपर निदेशक, सीएमओ संजय भटनागर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरपाल सिंह उपस्थित रहे।
निजी अस्पतालों ने मांगा रेफरल लेटर तो होगी कार्रवाई
प्रभारी डीएम ने कहा कि जिन निजी हॉस्पिटलों द्वारा अब भी कोविड रोगियों को भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी का रेफरल लेटर मांगा जा रहा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निजी हॉस्पिटलों में कोविड रोगी को भर्ती करने के लिए सीएमओ के रेफरल लेटर की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें