फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक : अखिलेश

Sun, 25 Apr 2021 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना काल में कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक है। इस मुश्किल समय में जब यूपी व देश दवाओं व आक्सीजन के लिए तड़प रहा है। ऐसे में कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी बयान करती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना काल में कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक है। इस मुश्किल समय में जब यूपी व देश दवाओं व आक्सीजन के लिए तड़प रहा है। ऐसे में कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी बयान करती है। 

विज्ञापन


उन्होंने सरकार को कोरोना टेस्ट, इलाज और टीका प्रदेश की जनता के लिए मुफ्त में मुहैया कराने के अलावा टीके के दामों में एकरूपता की जगह देश भर में त्वरित व मुफ्त टीकाकरण की मांग की। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर भी प्रहार किया है कि प्रदेश में आक्सीजन की कमी नहीं है। 

उन्होंने बिना नाम लिए कहा है कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोग गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी न करें और लोगों की संपत्ति जब्त करने की धमकी से जनता का मुंह बंद करने की कोशिश न करें। अफवाह भाजपा सरकार फैला रही है कि आक्सीजन की कमी नहीं है। सड़कों की तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं।
विज्ञापन


संगीतकार राजन मिश्रा के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देश के महान संगीतज्ञ, पद्म भूषण व यश भारती से सम्मानित पंडित राजन मिश्र के कोरोना से निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंडित राजन मिश्र संगीत के माध्यम से हमेशा हमारे बीच रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है और शोकाकुल परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की है।

उधर, सपा नेता व सुल्तानपुर के वरिष्ठ नेता मलिक जहीन व गाजियाबाद के गजेंद्र मलिक के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी छतीसगढ़ के प्रदेश सचिव जगदीश सिंह गहरवार के निधन पर भी दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें