लखनऊ। करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवा ने रविवार को राजधानी में गलन बढ़ा दी। तीखी ठंड के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से ही घना कोहरे की चादर छाई रही। सूरज दिनभर सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा। सुबह दृश्यता घटकर 150 मीटर तक सिमट गई।
बीते तीन दिन में राजधानी में मौसम ने अचानक करवट ली है। 25 से 28 दिसंबर के बीच दिन के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार को ठंड मौसम विभाग ने अति शीत दिवस घोषित किया।
ठंड से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। स्वेटर और शॉल भी सर्द हवा से मुकाबला करने में नाकाफी साबित हुए। चौराहों, गलियों और घरों के बाहर लोग अलाव तापते नजर आए। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से ज्यादा परेशानी हुई। रविवार को दिन का तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। रात का तापमान भी गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
तीन दिन तक राहत के आसार कम
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन दिन तक राजधानी को कोहरे और गलन से राहत मिलने की संभावना कम है। इसके बाद दिन में हल्की धूप निकलने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी से ठंड में कुछ कमी आ सकती है।
यूं गिरा दिन के तापमान का ग्राफ
25 दिसंबर: 21.2 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर: 18.7 डिग्री सेल्सियस
27 दिसंबर: 18.0 डिग्री सेल्सियस
28 दिसंबर: 15.3 डिग्री सेल्सियस
राजधानी में रविवार को कोहरा छाया रहा। घर से निकले लोग ठंड से परेशान दिखे।