प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को देगा मेडिकल किट।
लखनऊ। जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने शनिवार को इटौंजा के लासा गांव और फैजुल्लागंज का निरीक्षण कर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने घर लौट रहे लोगों को दवाओं सहित मेडिकल किट उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य टीमें सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
चारुमित्रा स्कूल स्थित राहत किट वितरण केंद्र पर एसडीएम बीकेटी ने बताया कि अब तक 1700 किट वितरित की जा चुकी हैं। शाम तक 250 और किट बांटने का लक्ष्य था। फैजुल्लागंज में तहसीलदार सदर के अनुसार, 3500 राहत किट वितरित की गई हैं। प्रभावितों को पका भोजन और पेयजल भी दिया जा रहा है। नगर निगम की टीमें सफाई और फॉगिंग करा रही हैं। पशुओं के उपचार और चारे की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को देगा मेडिकल किट।
प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को देगा मेडिकल किट।
प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को देगा मेडिकल किट।