फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lulu Mall: डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद लुलु मॉल में किया हनुमान चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल

Sat, 16 Jul 2022 06:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शनिवार को झंडे व बैनर लेकर लुलु मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
लुलु मॉल में हनुमान चालीसा का पाठ करते युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में नए खुले लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हर रोज कोई न कोई हंगामा हो रहा है। शनिवार को खुद को हिंदू संगठन से जुड़ा बताने वाले आदित्य मिश्रा और उसके समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंच गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। जिसके बाद करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद किसी तरह दो युवक मॉल के अंदर पहुंच गए और तेज आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इसके पहले पुलिस ने हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे लोगों को खींच-खींच कर बस में भरा। कुछ देर तक प्रदर्शनकारियों की पुलिस से लुका छिपी चलती रही। पुलिस ने मॉल के चारों तरफ दौड़-दौड़कर प्रदर्शनकारियों को ढूंढ़ा। ये सभी खुद को हिंदूवादी संगठन से जुड़ा बता रहे हैं और मॉल में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे।

इसके पहले, लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के विरोध में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को सुंदरकांड के पाठ का आह्वान किया था। देर शाम करीब सात बजे तीन युवक वहां सुंदरकांड पाठ करने पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस पर हंगामा शुरू हो गया। इस बीच एक युवक नमाज पढ़ने की बात कहकर अंदर जाने लगा तो माहौल और गरम हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग व धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, मॉल में सुंदरकांड का पाठ का आह्वान करने वाली हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष व हिंदू नेता स्व. कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

रेलवे स्टेशनों पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ने किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने की पाबंदी लगाई हुई है। ऐसे में हम रेलवे स्टेशनों पर नमाज पढ़ने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हैं। इस तरह की हरकतों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें