फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर हंगामा, पुलिस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल साइट पर एक धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने से लोग नाराज हो गए। रविवार रात बड़ी संख्या में लोगों ने नगर कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन


भीड़ की नाराजगी को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महीप सिंह ने संजय कुमार नामक युवक की एक पोस्ट फेसबुक पर रविवार रात साझा की। इस पोस्ट पर एक धर्म विशेष और उसके गुरुओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोतवाली पहुंचकर लोगों ने जताया विरोध

इस पोस्ट को देखने के बाद एक समुदाय के लोग नाराज हो गए। बड़ी संख्या में वे कोतवाली नगर पहुंचकर विरोध जताया। घेराव की स्थिति देख प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया।

लेकिन लोग रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सोशल साइट पर टिप्पणी करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें