महिलाओं ने इस तरह से संजय निषाद समर्थकों को रोका।
- फोटो : अमर उजाला
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विकास के मुताबिक यह एक सेमी कॉमर्शियल फ्लैट है, इसलिए यहां कोई राजनीतिक या भीड़ की आवाजाही वाला दूसरा कार्यालय नहीं खोला जा सकता। आवास के अंदर छोटा-मोटा ऑफिस ही खोला जा सकता है। आवासीय परिसर में राजनीतिक पार्टी का कार्यालय खुलने से आवासीय व्यवस्था भंग होगी। आवंटियों की सुरक्षा भी दांव पर लग जाएगी। क्योंकि कार्यालय में कौन-कौन आ रहा है, इसका पता करना मुश्किल होगा। मामले में फ्लैट मालिक के खिलाफ विभूतिखंड थाने में तहरीर दी गई है।
पार्टी का आईटी विभाग खुल रहा
वहीं, फ्लैट मालिक अंजू सिंह के पति अजय सिंह का कहना है कि उन्हें निषाद पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया। इसके चलते यहां पार्टी का आईटी का विभाग खोला जा रहा है, जिसमें महज पांच से छह लोग बैठकर काम करेंगे। पार्टी का कार्यालय तो सफेदाबाद बाराबंकी में है। यहां पर पार्टी की गतिविधियां नहीं होंगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने भी यहां पार्टी के आईटी सेक्शन का काम होने की बात कही।
जांच कर होगी कार्रवाई
विभूतिखंड थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि हंगामे की सूचना मिलने के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपार्टमेंट में भारी संख्या में जुटे निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर किया गया। दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। मामले में आरडब्ल्यूए की तरफ से फ्लैट मालिक अजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।