शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा के लिए 20 दिसंबर के बाद बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मुलाकात की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा से मुलाकात की। शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कमेटी की जल्द बैठक कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
महानिदेशक ने 20 दिसंबर के बाद बैठक कराकर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से भी मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सुशील यादव, रमेश चंद मिश्रा, हरिनाम सिंह, प्रदीप सिंह, संजय यादव, अमित अजय आदि उपस्थित थे।