फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी पर फिदा लखनऊवा: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेट्रो शहरों से निकल बी-टाउन में भी बढ़ा क्रेज

Sun, 22 Dec 2024 03:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच की वार्षिक निवेशक रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। क्रिप्टो निवेश में दिल्ली देशभर में शीर्ष पर है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इसमें निवेश कर रही हैं। 
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी पर फिदा लखनऊ वाले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिटक्वाइन व डॉजक्वाइन सहित बाजार में चल रहीं एक दर्जन से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी निवेश का बड़ा विकल्प बन गई हैं। मेट्रो शहरों से निकलकर इनका विस्तार बी टाउन तक हो गया है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में देश के शीर्ष दस शहरों में लखनऊ ने आठवां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ के 2.4 फीसदी निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया है। इसका खुलासा भारत के क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच ने अपनी वार्षिक निवेशक रिपोर्ट- इंडियाज क्रिप्टो पोर्टफोलियो में किया है।

पेपे ने 1,300 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की

रिपोर्ट के मुताबिक बिटक्वाइन जैसी पारंपरिक व बेहद महंगी करेंसी में निवेश के बजाय अन्य करेंसी में निवेशकों की रुचि ज्यादा हुई है। एक बिटक्वाइन की कीमत आज 82 लाख रुपये से ज्यादा है, यह दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी है। इसी वजह से एक वर्ष में क्रिप्टोकरेंसी डॉजक्वाइन में सर्वाधिक निवेश किया गया। पेपे ने 1,300 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की।
 

इकोसिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण

रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के 85 फीसदी निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न मिला है। यहां के क्रिप्टो निवेशकों में 79 फीसदी पुरुष और 21 फीसदी महिलाएं हैं। कॉइनस्विच के उपाध्यक्ष बालाजी श्रीहरि ने बताया कि यह वर्ष क्रिप्टो इकोसिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। 
 

इस तरह मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ी

राजनीतिक और नियमों के बदलाव ने क्रिप्टो को मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ाया है, जो निवेश पहले केवल प्रमुख मेट्रो शहरों तक सीमित था, वह अब तेजी से टियर-2 और टियर-3 शहरों तक फैल रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रहे हैं और छोटी व नई क्रिप्टोकरेंसी से लेकर बाजार में स्थापित करेंसी तक में पैसा लगा रहे हैं।
 

शहर-दर-शहर निवेश के रुझान

  • भारत के क्रिप्टो निवेश का 36% से अधिक हिस्सा तीन सबसे बड़े महानगरों दिल्ली (20.1%), बंगलूरू (9.6%) और मुंबई (6.5%) के पास।
  • कोलकाता और गुजरात के बोटाड पहली बार शीर्ष 10 क्रिप्टो अपनाने वाले शहरों में शामिल।
  • शीर्ष 10 शहरों में पुणे सबसे अधिक सफल निवेशकों वाला शहर, जहां 86% निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न मिला।

35 वर्ष से कम आयु वर्ग के सर्वाधिक निवेशक

क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों की बड़ी संख्या 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की है। करीब 75 फीसदी निवेशक इसी श्रेणी के हैं। निवेशकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 11 फीसदी है। निवेशकों की पसंद में बिटकॉइन व एथेरियम ने क्रमश: 7% व 6% के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। मार्च और नवंबर में सबसे ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी खरीदी गई। सबसे ज्यादा खरीद रात 9 से 11 बजे के बीच की गई। विशेष रूप से सोमवार और मंगलवार ट्रेडिंग के लिए सबसे लोकप्रिय दिन बने।
 
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश में देश के शीर्ष दस शहर

दिल्ली 20.1%, बेंगलुरू 9.6%, मुंबई 6.5%, हैदराबाद 5.1%, पुणे 3.5%, जयपुर 3.3%, ठाणे 2.6%, लखनऊ 2.4%, कोलकाता 2.1% और बोटाड 1.9%। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें