फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जयापुर' के लोगों ने मोदी को दिया खास तोहफा

Fri, 02 Jan 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद की हैसियत से जब से जयापुर गांव को गोद लिया है, तब से वहां बदलाव की बयार बह रही है। नए साल के पहले दिन जयापुर के लोगों ने गांव को ‘स्वस्थ’ और ‘नशामुक्त’ बनाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी की अगुवाई में वर्ष पर्यंत जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। नए साल के पहले दिन गुरुवार को मोदी के आदर्श गांव में लोगों ने विशेष अभियान चलाकर गांव की साफ-सफाई की और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।

समय-समय पर गांव के लोग यहां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मालूम हो कि जयापुर की 80 फीसदी महिलाओं के शरीर में खून की कमी है।

पिछले दिनों यहां लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जांच के बाद डॉक्टरों ने यह खुलासा किया था। इसके बाद से ही गांव में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की कोशिशें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ फीसदी स्वस्‍थ बनेगा गांव

नए साल में गांव के युवाओं ने जयापुर को नशामुक्त करने और सौ फीसदी स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया है। गांव के ही युवा राहुल सिंह कहते हैं, स्कूल से लेकर गांव की पंचायत तक स्वच्छता, स्वास्थ्य और नशामुक्ति का अभियान चलेगा। हर उम्र व जाति के लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

इस पर जयापुर के प्रधान प्रतिनिधि नारायण पटेल कहते हैं कि जब से मोदी जी ने जयापुर को गोद लिया है, गांव में बड़ा बदलाव आया है। यहां रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है।

गांव के 90 फीसदी लोग साक्षर तो हैं मगर ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं थे। अब नए साल में लोगों ने गांव को सौ फीसदी स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया है। सांसद मोदी को जयापुर के लोगों की ओर से नव वर्ष का यही तोहफा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें