फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः अमीनाबाद में जांच करने गए स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता, धक्के देकर खदेड़ा

Tue, 07 Apr 2020 01:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ में कैंट के बाद सोमवार को संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग करने अमीनाबाद गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से एक समुदाय विशेष के लोगों ने अभद्रता की।

विज्ञापन


टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच लोगों ने टीम को धक्के देकर खदेड़ दिया।। मौके पर पहुंची पुलिस भी भीड़ को उग्र देखकर वापस लौट आई।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है अब टीम पूरे फोर्स के साथ जाएगी। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के पास सोमवार को इलाके की ख्वास वाली मस्जिद के पीछे स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए गई थी।

टीम ने इलाके में लोगों के नमूने लेने की शुरुआत की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पूरे इलाके से लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया और जांच कराने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव 

स्वास्थ्य कर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो उनसे अभद्रता करते हुए भगा दिया। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अमीनाबाद कॉलेज के पास एक मस्जिद के पीछे इलाके में लोगों ने जांच कराने का विरोध कर दिया।

टीम से अभद्रता की शिकायत मिली है। इस इलाके में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद टीम को उनके संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए टीम को भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें