फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पारा चढ़ा, तेज धूप के साथ आज बादलों की आवाजाही, मौसम विभाग की चेतावनी

Tue, 07 Apr 2020 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अप्रैल की शुरुआत होते ही प्रदेश में पारे के तेवरों ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। साफ  आसमान, तेज धूप के चलते तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। सोमवार को इलाहाबाद 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


लखनऊ, वाराणसी, झांसी में दिन का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और धूल भरे तेज अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। 

इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक देश के उत्तरी भागों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में कई स्थानों पर मौसमी बदलाव होने हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इनका असर 9 अप्रैल तक प्रदेश में भी दिख सकता है। सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार सुबह धूप तेज रहेगी, लेकिन उसके बाद राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें