लखनऊ में कैंट के बाद सोमवार को संदिग्ध लोगों की स्क्रीनिंग करने अमीनाबाद गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से एक समुदाय विशेष के लोगों ने अभद्रता की।
टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच लोगों ने टीम को धक्के देकर खदेड़ दिया।। मौके पर पहुंची पुलिस भी भीड़ को उग्र देखकर वापस लौट आई।
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है अब टीम पूरे फोर्स के साथ जाएगी। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के पास सोमवार को इलाके की ख्वास वाली मस्जिद के पीछे स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए गई थी।
टीम ने इलाके में लोगों के नमूने लेने की शुरुआत की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पूरे इलाके से लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया और जांच कराने से मना कर दिया।