फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने में खपा रहे हैं काली कमाई, पर्ची पर चल रहा है लेनदेन

Sat, 12 Nov 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हवाला कारोबार की तर्ज पर राजधानी में 1000 एवं 500 के नोट खपाने के लिए भरोसा कारोबार चल पड़ा है। इसने बृहस्पतिवार सोने का दाम 65 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच दिया।
विज्ञापन


पहले दिन 50 करोड़ रुपये का सोना (ब्रेड और बिस्कुट) बिका। अफसर एवं राजनेताओं ने सोने की डिलीवरी बाद में कारोबारियों के द्वारा किए जाने का ‘भरोसा’ कर फुल पेमेंट कर दिया है। पेमेंट की रसीद के रूप में एक पर्ची दी गई है जिस पर सोने का वेट एवं कैश का उल्लेख है। 

यह भरोसा कारोबार गोमतीनगर, इंदिरानगर, महानगर, अमीनाबाद एवं आलमबाग के 14-15 बड़े-बड़े सराफा कारोबारी चला रहे हैं। इसकी शुरूआत गुरुवार को हुई। इसके तहत काली कमाई करने वाले 1000 एवं 500 के नोट से सोना खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन


खरीददारों को सोने की डिलीवरी नहीं हो रही पर कीमत पूरी पेमेंट कर रहे हैं। इसमें अधिकतर आयकर स्कीम के तहत काली कमाई घोषित करने वाले कारोबारी शामिल हैं। 

निशातगंज के एक कारोबारी ने बताया कि भरोसा कारोबार में खरीददार की पर्ची पर सोने का वही रेट लिख रहे हैं जो इंटरनेशनल मार्केट (34 लाख रुपये किलो) है पर पेमेंट 60 से 65 लाख रुपये प्रति किलो ले रहे हैं। कारोबारियों ने खरीददारों को चेतावनी दी कि जब सोना आएगा तब ही डिलीवरी होगी। इस बारे में मोबाइल पर कोई बातचीत नहीं करेगा।   
विज्ञापन

‘आपको सोना चाहिए तो चेक से करें पेमेंट’

डेमो - फोटो : डेमो
पर्ची पर लेन-देन
शहर में काली कमाई से सोने का लेनदेन पर्ची पर चल रहा है। अफसर और राजनेता के खास कारिंदे कारोबारी के पास पहले बात करने जाते हैं और सौदा होने पर 1000 एवं 500 रुपये के नोट से सोना खरीदते। कारोबारी खरीददार को सोने वजन एवं पेमेंट का पर्ची पर उल्लेख करके  दे रहे हैं। 

प्रोजेक्ट मैनेजर ने खरीदा 20 करोड़ का सोना
अमीनाबाद के एक कारोबारी ने साप्ताहिक अवकाश के दिन घर से 20 करोड़ रुपये का सोना बेचा। इसका खरीददार सरकारी निर्माण एजेंसी का प्रोजेक्ट मैनेजर है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने 50 लाख रुपये किलो के रेट से 40 किलो सोना खरीद कर पेमेंट किया। 

..... आपको नहीं बेचेंगे सोना
राजकीय निर्माण निगम के एक इंजीनियर ने महानगर में 1000 एवं 500 नोट से 80 लाख रुपये का सोना खरीदा। रकम के लेनदेन के बीच ही इंजीनियर ने कारोबारी को परिचय दे दिया। बस धंधे की बातचीत बिगड़ गई और कारोबारी ने कहा कि आपको सोना नहीं बेचेंगे। आपको सोना चाहिए तो चेक से पेमेंट करें। 
चेक से बुक 15 किलो सोना
सराफा कारोबार की प्रमुख बाजार चौक, अमीनाबाद, गोमतीनगर, महानगर, अलीगंज, आलमबाग आदि में चेक से 15 किलो सोना बुक हुआ। यह 34 लाख रुपये प्रति किलो के रेट से बेचा गया। इस सोने की डिलीवरी भी बाद में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें