फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली गुल होने पर भड़के लोग, किया सड़क जाम, उपकेंद्र छोड़कर भागे कर्मचारी

विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर रोड खंड के प्रियदर्शनी उपकेंद्र इलाके में सोमवार देर रात बिजली संकट से परेशान लोगों ने पुरनिया तिराहे पर सड़क जाम कर दिया और उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन

परेशान लोगों ने बताया कि सोमवार शाम से ही बिजली की आवाजाही थी। उपकेंद्र पर शिकायत की, मगर समस्या दूर नहीं हुई। रात करीब 10 बजे प्रियदर्शनी कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसके विरोध में लोगों ने सड़क पर आकर जाम लगा दिया। वहीं, 100 से ज्यादा लोगों ने उपकेंद्र में धरना देकर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारियों को देख कर्मचारी ताला लगाकर भाग गए।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता एके शुक्ला और मुख्य अभियंता बीपी सिंह फोन किया गया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। रात करीब एक तक प्रदर्शनकारी डटे रहे। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों का हटाने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें