फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: खामेनेई की हत्या पर सड़कों पर मुस्लिम, धमाकों के बीच दुबई में फंसे यूपी के लोग, यूपी में अलर्ट

Sun, 01 Mar 2026 06:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद यूपी में मुसलमान सड़कों पर उतर आए और शोक जाहिर किया। वहीं, प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अलग-अलग देशों में फंसे यूपी के लोगों को लेकर उनके परिजन दहशत में हैं। पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पूरी दुनिया में हलचल हो रही है। भारत से लेकर पश्चिमी देशों तक में हड़कंप मचा हुआ है। यूपी में खामेनेई की हत्या पर मुसलमानों ने शोक जाहिर किया और सड़कों पर उतरे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। ईरान के पलटवार के बाद यूपी के अलग-अलग जिलों के लोग दुबई और मध्य पूर्व के देशों में फंस गए हैं और उनके परिजन दहशत में हैं। पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन


UP: खामेनेई की हत्या पर फूट-फूटकर रोईं महिलाएं और पुरुष, शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान लखनऊ में सड़कों पर उतरे। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं। इस्राइल और US के हमलों में खामेनेई मारे गए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि "जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे से मारा है, अगर एक खामेनेई मारा गया, तो हज़ार खामेनेई उठ खड़े होंगे। इस्राइल और अमेरिका धोखेबाज हैं। पढ़ें पूरी खबर

US-Israel Iran War: आग के गोले व धमाकों के बीच दुबई में फंसे गोंडा के युवा, दहशत में बीती रात
छपिया क्षेत्र के सेजलपुर निवासी दिनेश वर्मा सहित करीब 20 लोग इन दिनों दुबई एक फ्लैट में भय व अनिश्चितता के बीच फंसे हुए हैं। शनिवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट (दुबई समय) पर अचानक उनके आवास से लगभग 10 मिनट की दूरी पर स्थित इलाके में तेज धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


UP: खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर; अराजकता फैलाई तो खैर नहीं

ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जिलों में हो रहे प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर है। पढ़ें पूरी खबर  

UP News: विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय हुए संघ प्रमुख, फिर लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत; 21 दिन में चौथा यूपी दौरा
राजधानी लखनऊ में रविवार को मोहनलालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर लखनऊ पहुंचे हैं। 21 दिन के अंदर यूपी में उनका चौथा दौरा है। पढ़ें पूरी खबर 

Lucknow: संविदा बिजली कर्मचारी की मौत पर अधिशासी अभियंता सहित चार पर गिरी गाज, किए गए निलंबित
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने लापरवाही के लिए अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और तकनीकी कर्मचारी पर कार्रवाई की है। कल्याणपुर में पोल पर काम के दौरान सीढ़ी से गिरकर कर्मचारी की मौत हो गई थी। पढ़ें, पूरी खबर

सीतापुर से ईरान का है खास कनेक्शन, खामेनेई की मौत पर ईरान सरकार को शोक पत्र भेजेगी रियासत
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद सीतापुर में शिया समुदाय में शोक की लहर है। यहां महमूदाबाद में शिया समुदाय निवास करता है। अवध की सबसे बड़ी रियासत रही राजा महमूदाबाद की रियासत ईरान सरकार को शोक पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। पढ़ें, पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें