फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा ललही छठ का व्रत, सुनाई छठ माता के महात्म्य की कहानी

Sun, 25 Aug 2024 04:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

यूपी में हल छठ का त्योहार श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने एक-एक कर छठ माता के महात्म्य की कहानी सुनाई।
विज्ञापन
हल छठ पूजा के दौरान महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललही छठ (हल छठ) का त्योहार रविवार को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुत्रों के लिए व्रत रख कर उनकी दीर्घायु और संपन्नता की कामना की। जगह-जगह महिलाओं ने समूह में इकट्ठा होकर विधिवत पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


सुल्तानपुर में रविवार को ललही छठ पर्व पर मोहल्ले और गांव की महिलाओं ने समूह बनाकर तालाब, पोखर, कुएं व मंदिरों के पास कुश गाड़कर विधिवत पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन


समूह में महिलाओं ने एक-एक कर छठ माता के महात्म्य की कहानी सुनाई। यह पर्व जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया।

शहर के साथ ही ग्रामीण अंचल के लंभुआ, जयसिंहपुर व कादीपुर तहसीलों में भी रविवार को ललही छठ का त्योहार श्रद्धा व उल्लासपूर्वक मनाया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें