फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बढ़ती महंगाई से नौकरीपेशा लोग परेशान, परिवार चलाना हो रहा मुश्किल, पीएम मोदी से की अपील

Sun, 09 Jul 2023 10:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। दाल, सब्जी और आटा का भाव बढ़ने से लोग परेशान हैं और अब पीएम मोदी से अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन पब्लिक सर्विस सेंटर फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र व महामंत्री प्रेमचंद्र ने कहा है कि रोजाना बढ़ रही महंगाई से नौकरीपेशा कर्मचारी के सामने भी अपने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। वह अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पूरी करने में भी असमर्थ हो गया है।

विज्ञापन


वीपी मिश्र ने कहा है कि नौकरीपेशा अल्प व मध्यम श्रेणी कर्मचारी की स्थिति खराब है। बढ़ती महंगाई के कारण नौकरीपेशा वाले भी आंदोलन के लिए मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें - रवि कुमार एनजी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ, चार वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जनसुविधा केंद्र पर दिनदहाड़े बदमाशों का धावा, 3.50 लाख लूटे, पांच टीमें धरपकड़ में लगीं
विज्ञापन


इप्सेफ सचिव अतुल मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाएं। कहा कि उत्तर प्रदेश में भी हालत बहुत खराब है। सब्जियां 80-100 रुपये किलो, दाल 200 रुपये किलो, आटा 35 रुपये किलो बिक रहा है। प्रदेश सरकार को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें