फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक धरोहरों को खोलने को नहीं मिला कोई आदेश, निराश होकर वापस लौट रहे पर्यटक

Tue, 22 Sep 2020 02:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अभी भी बंद है इमामबाड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भूल-भुलैया, इमामबाड़ा समेत शहर की तमाम धरोहरों को देखने आए पर्यटकों को मंगलवार को निराश होना पड़ा। दरअसल आधिकारिक तौर पर इन ऐतिहासिक इमारतों को खोलने का अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है। अत: मंगलवार को इमारतें देखने आए दर्शक वापस लौट गए तो कुछ लोग काफी देर तक वहीं बैठे रहे।

विज्ञापन


दरअसल, ताजमहल खुलने के साथ ही प्रदेश की अन्य ऐतिहासिक इमारतों को भी धीरे-धीरे खोला जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस पर जल्द ही प्रशासनिक आदेश आएगा।

बता दें कि पर्यटन विभाग ने इस संबंध में एडवायजरी जारी कर दी है। एडवायजरी के अनुसार, पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले गेट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। तापमान सामान्य से अधिक मिलने व संक्रमण के लक्षण होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि ऐतिहासिक इमारतों में कहीं भी पर्यटकों की भीड़ न लगे, इसके लिए खास हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते मार्च से पर्यटन केंद्र बंद हैं। इससे पर्यटन उद्योग को करीब 70 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन


डिजिटल माध्यम से होगा भुगतान
कैफेटेरिया व पार्किंग शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से होगा। लोगों को बगैर मास्क इंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते होंगे। तय समय सीमा के लिए ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। ग्रुप फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी।

अंबेडकर पार्क में भी लटके रहे ताले
इसी तरह अंबेडकर पार्क में भी ताले लटके रहे। अनलॉक-4 की गाइडलाइन के तहत स्मारक समिति के पार्कों को सोमवार से खोला जाना था, लेकिन ऐसा हो न सका। स्मारक समिति के अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों के हाथों को विसंक्रमित करने के लिए सैनिटाइजर की खरीद होनी है। इसके लिए सदस्य सचिव व मुख्य प्रबंधक के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी प्रबंधकों को तैयारी करने के लिए कहा गया है। सदस्य सचिव शिवाकांत द्विवेदी ने तैयारियां पूरी होने के बाद स्मारक खोलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें