फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती पुल पर चढ़कर युवक ने की नौटंकी, बोला- प्रेमिका को बुलाओ नहीं तो खुदकुशी कर लूंगा

Tue, 22 Sep 2020 01:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुल पर चढ़ा युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधाानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के गोमती नदी पुल पर मंगलवार दोपहर एक युवक चढ़कर हंगामा करने लगा। खुदकुशी की धमकी देने लगा। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग रख दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो नीचे उतरने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा था। हंगामे के दौरान हनुमान सेतु पुल पर जाम लग गया।

युवक का कहना था कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। उसे बर्बाद कर दिया है। अब वह जीना नहीं चाहता है। करीब डेढ़ घंटे तक युवक नौटंकी करता रहा और पुलिस उसे समझाने का प्रयास करती रही।

प्रेमिका को बुलाओ तो उतरूंगा
पुल पर चढ़ा युवक पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में ड्रामा कर रहा था। उसने पुलिस वालों से कहा कि मेरी प्रेमिका को यहां बुलाओ तो मैं नीचे उतरुंगा। नहीं तो खुदकुशी कर लूंगा। युवक काफी देर तक हंगामा करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें