फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबतः लोग तैयारी छोड़, शादी में डीजे बजवाने के लिए लगा रहे हैं थाने के चक्कर

Mon, 25 Feb 2019 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में सहालग के मौसम में शादी के दौरान बैंडबाजा व डीजे बजवाने की अनुमति लेने में आवेदकों को पसीना छूट रहा है। लोग शादी की तैयारी छोड़ अनुमति के लिए थानों के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस लाइन से संबद्ध एसआई को कलेक्ट्रेट में बैठा कर संबंधित पुलिस थाने से बातचीत के आधार पर सीधे रिपोर्ट लगाने का कार्य नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने बीते दस दिनों से पुलिस लाइन के तैनात एसआई को कलेक्ट्रेट से वापस बुला लिया है, जिससे आवेदकों की परेशानी बढ़ गई है। शादी-विवाह अथवा अन्य मांगलिक उत्सव में बैंडबाजा व डीजे बजवाने की अनुमति के लिए आवेदन कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 53 में जमा होते हैं।

सहालग सीजन होने के कारण हर दिन यहां अनुमति पाने को सौ से सवा सौ आवेदन जमा होते हैं। आयोजन की अनुमति लेना अनिवार्य होने के बाद जिलाधिकारी की पहल पर आवेदकों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस लाइन से एक एसआई की तैनाती कलक्ट्रेट में कराई गई थी जो कलेक्ट्रेट कक्ष में ही बैठकर फोन द्वारा संबंधित पुलिस थाने से बातचीत बाद अनुमति संबंधी रिपोर्ट लगाता था।
विज्ञापन


बीते पंद्रह दिनों से बिना किसी सूचना के पुलिस लाइन से आने वाला एसआई गैरहाजिर है। बताया गया कि पुलिस विभाग ने इसकी तैनाती कही और कर दी है। इसी कारण अब अनुमति जारी होने के लिए जरूरी पुलिस रिपोर्ट खुद आवेदक को ही संबंधित पुलिस थाने में जा कर लगवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एसआई के गैरहाजिर रहने से रिपोर्ट लगने में हो रही है देरी

इसके चलते ही बीते एक सप्ताह से एडीएम पूर्वी, एडीएम पश्चिम व एडीएम ट्रांसगोमती से जुड़े क्षेत्रों के 165 आवेदन बैंड-बाजा अथवा डीजे बजवाने की अनुमति पाने को अटके पड़े हैं। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि वैवाहिक स्तर के मांगलिक आयोजन में बैंड-बाजा, डीजे आदि की अनुमति से जुड़े आवेदनों को प्राथमिकता पर निपटाने का निर्देश है।

इसके लिए अनुमति जारी करने को नियमित तौर पर एक सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कुछ दिनों से पुलिस लाइन से आने वाले एसआई के गैरहाजिर रहने से  पुलिस रिपोर्ट लगने में देरी हो रही है। समस्या जल्द दूर कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें