फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायरिया से जा रही जान, अफसर बता रहे बीमारी

विज्ञापन
जानकीपुरम में डायरिया से महिला की मौत के बाद घर के बाहर जुटीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में डायरिया पीड़ित तीन मरीजों की जान चली गई। बड़ी संख्या में मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग डायरिया से मौत मानने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति ने मंगलवार को डिप्टी सीएम, विधायक व सीएमओ को पत्र भेजकर मौत की असल वजह बताने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकीपुरम विस्तार के कई सेक्टर में 20 जुलाई से डायरिया फैला है। 100 से अधिक लोग इसकी जद में आ चुके हैं। तीन मरीजाें की जान जा चुकी है। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव एडवोकेट विनय कृष्ण पांडेय ने पत्र में कहा है कि अफसरों ने तीनों मौत की वजह दूसरी बीमारी दिखाकर मामले को दबा दिया। शासन को गलत डेथ आडिट रिपोर्ट भेजी गई।

जानकीपुरम में डायरिया से महिला की मौत के बाद घर के बाहर जुटीं महिलाएं।

जानकीपुरम में डायरिया से महिला की मौत के बाद घर के बाहर जुटीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें