फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पांचवें व छठे वेतनमान का लाभ पा रहे पेंशनरों का डीआर बढ़ा

Tue, 06 Mar 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्य सरकार ने पंचम या छठे वेतन समिति की संस्तुतियों के अधीन पेंशन पा रहे लोगों के लिए महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


सचिव वित्त एमपी अग्रवाल ने बताया है कि ऐसे पेंशनर, पारिवारिक पेंशनर जो वेतन समिति-2008 की संस्तुतियों के अधीन पेंशन/ पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं और इनकी पेंशन/पारिवारिक पेंशन का पुनरीक्षण वेतन समिति-2016 की संस्तुतियों के अधीन नहीं हुआ है, वे एक जुलाई 2017 से 139 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत पाएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में ये 136 प्रतिशत पा रहे हैं। इसी तरह जो पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर पंचम वेतन आयोग के अनुसार संशोधन पूर्व वेतनमान में पेंशन पा रहे हैं और जिनका वेतनमान एक जनवरी 2006 से संशोधित नहीं हुआ है, उन्हें एक जुलाई 2017 से 268 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल वे 264 प्रतिशत की दर से पा रहे हैं। सचिव वित्त अग्रवाल ने इस संबंध में दो अलग-अलग शासनादेश जारी कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें