फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेंशन अदालत से मिली थी पेंशन, अब ग्रेच्युटी के लिए दौड़

विज्ञापन
पेंशन अदालत में पहुंचे फरियादी।
विज्ञापन
लखनऊ। गोखले मार्ग के मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय में शनिवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने निदेशक आरपी सिंह से अपनी समस्याएं साझा कीं। पेंशन अदालत में ग्रेच्युटी भुगतान से संबंधित ज्यादातर शिकायतें आईं। इनमें कई सेवानिवृत्त कर्मचारी ऐसे थे जो पहले पेंशन की समस्या लेकर पहुंचे थे और अब ग्रेच्युटी भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं। पेंशन भी पेंशन अदालत में शिकायत के बाद ही शुरू हुई थी।
विज्ञापन

तीन साल बाद पेंशन, चार साल से ग्रेच्युटी का इंतजार
बेटे अरुण के साथ पेंशन अदालत में पहुंची प्रतापगढ़ के पुराना कुंडा निवासी राधा देवी ने बताया कि पति स्व. रामकिशोर विद्युत नगरीय वितरण खंड आलमबाग से सितंबर 2019 में श्रमिक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2022 में पेंशन अदालत में आने के बाद ही पेंशन शुरू हुई। ग्रेच्युटी का भुगतान अब तक नहीं किया गया। पेंशन भी छठे एवं सातवें वेतनमान के अनुसार नहीं मिल रही है। अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

ग्रेच्युटी भुगतान के लिए काट रहीं चक्कर
अवर अभियंता पद पर तैनात पति सतीश यादव की 2023 में मृत्यु के बाद पत्नी नीलम को नौकरी तो मिल गई लेकिन ग्रेच्युटी का भुगतान अब तक नहीं हुआ। नीलम ने बताया कि ग्रेच्युटी भुगतान के लिए वह दो बार शक्ति भवन की पेंशन अदालत में प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं मगर भुगतान नहीं हुआ। अन्य अफसरों से भी शिकायत की। अब मुख्यालय की पेंशन अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। यहां आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

उधर, श्रमिक के पद पर तैनात रहे रामदीन की पेंशन तो वर्ष 2024 में स्वीकृत हो गई थी लेकिन करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हुआ। रामदीन ने भी पेंशन अदालत में प्रार्थना पत्र देकर जल्द भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें