फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले 10 लाख दिव्यांगजनों को पेंशन की सौगात, नए आवेदनों पर भी निर्णय लेने का आदेश

Wed, 04 Mar 2020 08:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने होली से पहले दिव्यांगजनों के खातों में पेंशन की चौथी किस्त भेज दी है। अपर मुख्य सचिव, दिव्यांगजन विभाग महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी तरह से पहली किस्त रक्षाबंधन से पहले, दूसरी किस्त दीपावली और तीसरी किस्त मकर संक्रांति से पहले सभी लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई थी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों की पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति माह कर दी है। अप्रैल 2017 से लेकर अब तक 1,79,521 नए दिव्यांगजनों की पेंशन मंजूर की गई है।

10 लाख 55 हजार 513 दिव्यांगजन इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस मद में वित्त वर्ष 2016-17 की तुलना में बजट प्रावधान भी करीब दोगुना कर दिया गया है।

विज्ञापन

आवेदकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दिव्यांगजन पेंशन और कुष्ठावस्था पेंशन के आवेदकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं रह गई है।

आवेदन प्रारूप और उसकी स्वीकृति की व्यवस्था को काफी सरल बना दिया गया है। आवेदन की हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा करने की बाध्यता खत्म कर दी गई है।

नई पेंशन मंजूर करने में पहले जहां 6 माह से अधिक का समय लगता था, अब इसमें महीने भर का समय ही लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें