फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: 2024 में एनडीए को पीडीए हराएगा, अखिलेश बोले - 2014 में जैसे भाजपा आई थी 2024 में विदा हो जाएगी

Sun, 18 Jun 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दल बड़ा दिल दिखाएं। उन्होंने निजी क्षेत्रों में भी आरक्षण की मांग की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा 2014 में जैसे सत्ता में आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही यूपी से विदाई होगी। पीडीए यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता भाजपा गठबंधन पर भारी पड़ेगी। अखिलेश ने कहा कि विपक्षी एकता का फार्मूला यही हो सकता है कि जो दल जिस प्रदेश में मजबूत हों, उसको आगे करके ही बाकी दल चुनाव लड़ें।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि चुनाव और एकता के लिए बड़े दिल की जरूरत होती है। जो दल भाजपा को हराना चाहते हैं, वे समाजवादी पार्टी का साथ देने में बड़ा दिल दिखाएं। सपा का लक्ष्य भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराना है।

ये भी पढ़ें - दुनिया की सबसे ख्याति प्राप्त राइफल बनी अमेठी में निर्मित एके 203, इन देशों में है डिमांड
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदिपुरुष: संवादों को चीप बताने से नाराज मनोज बोले- कुछ लोगों को थिएटर में जय श्रीराम के नारे लगने से आपत्ति


अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उनके 6 साल के कार्यकाल में न एक जिला चिकित्सालय बना और न हीं एक एयरपोर्ट बना। समाजवादी सरकार में बिना इन्वेस्टमेंट मीट किए यूपी में एचसीएल आया, सैमसंग का प्लांट लगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसकी तैयारी जमीन पर होगी, वही लड़ पाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने सपा को बड़े पैमाने पर वोट दिया था। सपा भाजपा को हराकर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। निजी क्षेत्र में भी आरक्षण मिलना चाहिए।

दंगे कराते हैं भाजपा के लोग
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अत्याचार कर रही है। दूसरी ओर भाजपा के सांसद थानों में घुस कर पुलिस को पीट रहे हैं। भाजपा के लोग दंगे कराते हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था बेहद खराब है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें